
हॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस और अमेरिकन पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज ने बीते दिनों अमेरिका के पूर्व दिग्गज बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्ज संग सगाई की। जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। हाल ही में 49 वर्षीय जेनिफर को अपनी बेटी के साथ मियामी में एक जिम के बाहर स्पॉट किया गया।
इस दौरान जेनिफर व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा के साथ स्किनफिट जैगिंग पहने हुए बेहद हॉट और बोल्ड अवतार में नजर आईं। जिम आउटफिट के साथ व्हाइट शूज और स्टाइलिश पिंक शेड्स में जेनिफर बेहद परफैक्ट और कूल दिखीं। जिम आउटफिट के साथ उन्होंने कान में व्हाइट बालियां पहनी थी जो उनपर काफी सूट कर रही हैं।
वहीं, उनकी बेटी एम्मे व्हाइट और ब्लू शॉर्ट ड्रेस में बेहद क्यूट नजर आईं।जेनिफर ने बेटी एम्मे का हाथ थाम पैपराजी को जमकर पोज दिए। तस्वीरों नें मां-बेटी की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इसके बाद तस्वीरों में खास बात ये देखने को मिली। जब जेनिफर अपनी बेटी एम्मे के साथ जिम में वर्कआउट कर निकली तो उनके साथ मंगेतर एलेक्स रोड्रिगेज दिखाई दिए। दोनों यहां अपने-अपने बच्चों के साथ स्पॉट हुए। तस्वीरों में जेनिफर और एलेक्स की बच्चों संग जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली।
इन दिनों जेनिफर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हसलर्स’ के लिए अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं। इस फिल्म में वो विदेशी नर्तकी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वो बाकि फिल्मों के अलावा इस फिल्म में बेहतर एक्टिंग और किरदार में दिखाई देंगी।
बता दें कि रोड्रिग्ज और जेनिफर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जहां, जेनिफर 49 साल की हैं वहीं, रोड्रिग्ज की उम्र 43 साल के हैं। जेनिफर भले ही रोड्रिग्ज बड़ी हैं, लेकिन दोनों में अक्सर जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
3 शादियां कर चुके हैं जेनिफर-रोड्रिग्ज
जेनिफर और रोड्रिग्ज के लिए प्यार और शादी कोई नई बात नहीं है। अमेरिकन सिंगर ने पहली शादी 1997 में की जो एक साल चली। इसके बाद 2001 में शादी की जो 2 साल चली। तीसरी शादी 2004 में की और 2014 में तलाक ले लिया। जेनिफर के दो बच्चें हैं। रोड्रिग्ज ने 2002 में शादी की और 2008 में तलाक लिया। उनके भी दो बच्चें हैं। वहीं, रोड्रिग्ज केट हडसन, कैमरून डियाज, टोरी विल्सन और एनी से भी अफेयर कर चुके हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website