Monday , October 5 2026 1:11 AM
Home / Entertainment / भारत की पीएम बनना चाहती हैं प्रियंका चौपड़ा, पति निक के लिए भी हैं खास प्लान

भारत की पीएम बनना चाहती हैं प्रियंका चौपड़ा, पति निक के लिए भी हैं खास प्लान


पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चौपड़ा शादी के बाद से विदेश में हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं। सन् 2000 में मिस वर्ल्ड खिताब जीतने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका सामाजिक कार्यों में भी एक्टिव रहती हैं। लेकिन हाल ही में द संडे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पॉलिटिकल इच्छाओं को लेकर कुछ बाते शेयर की हैं। प्रियंका कहती हैं कि अगर उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलता है तो वह जरूर पीएम बनना चाहेंगी। इसके अलावा वह चाहती हैं कि उनके पति निक राष्ट्रपति के पद पर हो।
इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि अगर उन्हें ऐसा कोई मौका मिला तो वह जरूर अपनी किस्मत अजमाएंगी। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति निक भी अमेरिका के राष्ट्रपति बने। प्रियंका ने कहा कि राजनीति इतनी आसान नहीं है, लेकिन वह कहती हैं कि कुछ बदलाव जरूरी हैं।