Friday , March 27 2026 2:40 AM
Home / Entertainment / 21 साल के लड़के संग हैंग आउट पर निकलीं 40 कॉर्टनी, उड़ चुकी हैं अफेयर की खबरें

21 साल के लड़के संग हैंग आउट पर निकलीं 40 कॉर्टनी, उड़ चुकी हैं अफेयर की खबरें


टीवी रियलिटी स्टार किम कार्दशियन की बड़ी बहन कॉर्टनी कार्दशियन अक्सर अपने हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में ही रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर गुरुवार को लॉस एंजिल्स में 40 साल की कॉर्टनी को 21 वर्षीय लुका सब्बाट के साथ हैंगिंग आउट पर स्पॉट किया गया।
इस दौरान कॉर्टनी व्हाइट टैंक टॉप के साथ लोअर पहने हुए बेहद कूल अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और ब्लैक शेड्स के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया।
वहीं, लुका डेनिम कैजुअल जींस के साथ व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू हैट में बेहद कूल दिख रहे हैं। तस्वीरों में दोनों कोल्ड टी पीते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में किम की बड़ी बहन की 21 साल के लुका के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
जहां इनके साथ किम और बहनोई कान्ये भी नजर आए थे। पिछले साल लुका और कॉर्टनी के लिंकअप की खबरें सामने आईं थी, लेकिन ये खबरें ज्यादा देर नहीं चली।