
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। शादी के बाद देसी गर्ल का यह पहला बर्थडे था। पत्नी के बर्थडे को खास बनाने के लिए निक जोनस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हाल ही में अब इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में प्रियंका कलरफूल ड्रेस में बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वो यॉट पर पर लेटे हुए अपना किलर फिगर दिखा रही हैं। इस वेकेशन में देसी गर्ल की हॉटनेट देख आपके पसीने छूट जाएंगे।
कुछ तस्वीरों में प्रियंका बहन परिणीति के साथ कूल अंदाज में पोज दे रही हैं। तो वहीं कुछ तस्वीरों में प्रियंका और निक स्वैग लुक में नजर आ रहे हैं। वेकेशन पर निकयंका का कूल अंदाज देखते ही बन रहा है।
बता दें कि मियामी वेकेशन पर प्रियंका के साथ मां मधु चोपड़ा, कजिन बहन परिणीति चोपड़ा, पति निक जोनस समेत कई फ्रैंड्स शामिल हुए थे।
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बाॅलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। प्रियंका फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फराहन अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Home / Entertainment / कलरफूल ड्रेस में यॉट पर लेट प्रियंका ने दिखाया किलर फिगर, ये हैं मियामी वेकेशन की सुपरहॉट तस्वीरें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website