
29 वर्षीय अमेरिकी टेनिस स्टार एलिसन रिस्के इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बता दें एलिसन रिस्के ने भारतीय मूल के स्टीफन अमृतराज के साथ शादी कर ली है। जिसके बाद वह अपनी शादी का भरपूर आनंद लेते हुए, बॉलीवुड के कई गानों पर डांस करती हुई नजर आई है।
एलिसन रिस्के की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह बालीवुड के हिन्दी के गानों पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आई है।
जिसमें उनका साथ उनकी कुछ महिला दोस्त भी देती हुई नजर आई। एलन ने बॉलीवुड की फिल्म ‘बार बार देखो’ के गाना ( बन-ठन के, सारे के सारे नजारे ) पर डांस किया। जिसका मज़ा वहां उपस्थित सभी लोग भी लेते हुए नजर आए।
जानकारी के लिए बता दें एलिसन रिस्के और स्टीफन अमृतराज काफी लंबे समय लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, जिसके बाद उन्होंने हाल ही में भारत के मूल निवासी अमृतराज से शादी की है।
अमृतराज भारत के पूर्व डेविस कप खिलाड़ी और कप्तान आनंद अमृतराज के बेटे हैं ।29 वर्षीय अमेरिकी टेनिस प्लेस एलिसन रिस्क बहुत अच्छी खिलाड़ी हैं। उन्हें अमेरिका की उभरता हुआ टेनिस स्टार माना जाता है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website