Thursday , March 26 2026 8:27 AM
Home / Sports / चलते मैच में आंद्रे रसेल ने डीजे ब्रावो के पेट पर मारा बल्ला, वीडियो वायरल

चलते मैच में आंद्रे रसेल ने डीजे ब्रावो के पेट पर मारा बल्ला, वीडियो वायरल


ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के दौरान ब्रैम्पटन ओंटारियो में टोरंटो नेशनल्स और विन्निपेग हॉक्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक मजेदार वाक्या देखने को मिला। दरअसल टोरंटो नेशनल्स के बल्लेबाज आंद्रे रसेल आखिरी ओवरों में ड्वेन ब्रावो के हाथों विकेट गंवाकर मस्ती के मूड में आ गए थे। ड्वेन ब्रावो जब विकेट लेने की खुशी में अपना सिग्नेचर मूव मार रहे थे तभी रसेल ने उनके पेट पर अपना बल्ला दे मारा। पूरे घटनाक्रम के दौरान यह दोनों क्रिकेटर हंसते हुए नजर आए।
विन्निपेग हॉक्स ने जीता मैच
टोरंटो नेशनल्स और विन्निपेग हॉक्स के बीच खेला गया यह मुकाबला हॉक्स ने 3 विकेट से जीत लिया था। पहले खेलते हुए टोरंटो टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 216 रन बनाए थे। जवाब में हॉक्स ने क्रिस लिन और सोहेल की शानदार पारियों की बदौलत यह लक्ष्य हासिल कर लिया। क्रिस लिन ने जहां 48 गेंदों में 10 छक्के और दो चौकों की मदद से 89 रन बनाए तो वहीं, सोहेल ने छह छक्के और दो चौकों की मदद से 27 गेंदों में 58 रन बनाए।
डीजे ब्रावो और रसेल है खूब गाढ़ी दोस्ती
वैस्टइंडीज टीम के प्लेयर डीजे ब्रावो और आंद्रे रसेल में खूब अच्छी दोस्ती है। दोनों राष्ट्रीय टीम में खेलने के अलावा देश-दुनिया में होती टी-20 लीगस में खेलते रहते हैं। ब्रावो घरेलू टी-20 क्रिकेट के सबसे अच्छे ऑलराऊंडरों में से एक हैं। वह 450 मैच खेलकर छह हजार से ज्यादा रन तो बना ही चुके हैं साथ ही साथ 490 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।