Tuesday , June 23 2026 12:51 AM
Home / News / लेक पर महिला के हाथ लगी अनोखी मछली, तस्वीर के लिए क्रेजी हो रहे लोग

लेक पर महिला के हाथ लगी अनोखी मछली, तस्वीर के लिए क्रेजी हो रहे लोग

न्यूयॉर्क में एक महिला मछली पकड़ने गई तो उनके हाथ ऐसी चीज लग गई कि वो हैरान रह गई। घटना चैम्प्लेन लेक पर डेबी गेडेस नामक महिला के साथ हुई। वह अपने पति के साथ थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डेबी के हाथ एक ऐसी मछली लगी जिसको देखकर उनके होश उड़ गए। डेबी ने बताया, ‘जब इस मछ्ली को नाव पर लेकर आए और इसकी तरफ देखा तो मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि यह क्या देख रही हूं। हमने दो मुंह वाली मछली को पकड़ा था।

यह मछली स्वस्थ और संपन्न थी, बहुत अद्भुत थी’। डेबी ने कहा, ‘उन्होंने और उनके पति ने इस अद्भुत मछली की कुछ तुरंत तस्वीरें क्लिक कीं और फिर से इसे नदी में छोड़ दिया। इस कमाल की तस्वीर को नॉटी बायज फिशिंग(Knotty Boys Fishing) ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की है। शेयर करते ही दुनिया भर के लोग इस तस्वीर के बारे में बात करने लगे। हर कोई ऐसी मछली को देख कर खुश है।
बता दें कि नॉटी बायज द्वारा इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया, ‘हमारी सह-कर्मी डेबी गेडेस ने कुछ दिन पहले लेक चैम्प्लेन से दो मुंह वाली मछली को पकड़ा।’ बता दें कि इनकी टीम वहां की सबसे बड़े टूर्नामेंट की विजेता है। इनकी तरफ से साझा की गई यह तस्वीर अब पूरी दुनिया में वायरल हो गई है। ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद से, दो मुंह वाली मछलियों की फोटो को 6,500 से अधिक ‘Share’ और इसपर एक हजार से ज्यादा ‘Comment’ किए जा चुके हैं। इस तस्वीर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
लोग इस मछली की कुछ तस्वीरें चाहते हैं। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एड्रयू सैल्मन ने कहा कि ऑयल सीट में सोने के सूक्ष्म कणों को लोड करने से इसके आकार को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे ऑयल सीट का रंग नाकटीय रूप से बदलता रहता है। उन्होंने कहा कि प्रकाश के संपर्क में आने पर नैनोपार्टिकल्स जब अलग-अलग होते हैं तो ऑयल सीट का रंग लाल हो जाता है और जब नैनोपार्टिकल्स एक-दूसरे से मिलते हैं तो ऑयल सीट गहरे नीले रंग की हो जाती है।