
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनको बॉलीवुड से हॉलीवुड तक फैशन आइकन माना जाता है। वह अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है।
प्रियंका भले ही अब देश से बाहर ज्यादा रहती हैं लेकिन, सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं।
इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की प्रमोशन में बिजी होने वाली हैं। इसी बीच अब देसी गर्ल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
पिछले 6 महीनें से वो न्यूयॉर्क में थीं। हाल ही में उनकी एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जोकि काफी वायरल हो रही हैं।
एयरपोर्ट पर प्रियंका ब्राउन साइकलिंग ब्राउन शॉर्ट्स और फुल स्लीव्स साटन शर्ट के साथ ब्लैक स्नीकर्स में बेहद हॉट नजर आईं।
इसके साथ ब्राउन शॉर्ट हेयर, रेड लिपस्टिक उनके एयरपोर्ट लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। पैपराजी पर नजर पड़ते ही प्रियंका ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।
Home / Entertainment / 6 महीनें बाद मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, ब्राउन शॉर्ट्स में एयरपोर्ट पर दिखा टशन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website