
हॉलीवुड एक्ट्रेस और अमेरिकन पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हसलर्स’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म वो एक स्ट्रिपर-क्रिमिनल मास्टरमाइंड का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।
बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ जेनिफर अपनी लुक्स और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनका लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं।
दरअसल, जेनिफर अपनी अपकमिंग फिल्म की प्रमोशन के बीच गुरुवार दोपहर मिलान फैशन वीक को अटेंड करने पहुंची। इस मौके पर 50 वर्षीय हसीना पिंक कलर के ट्रांसपेरेंट टॉप के साथ पिंक प्लाजो पैंट और मैचिंग कूकी माउंटेन हैट से अपना चेहरा छिपाती हुई नजर आईं। फैशन शो के बाहर जेनिफर ने ब्राउन बैग हाथ में पकड़े हुए स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि लुक के साथ-साथ जेनिफर अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सिंगर हसीना ने अमेरिका के पूर्व दिग्गज बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्ज संग सगाई की।
रोड्रिग्ज और जेनिफर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जहां, जेनिफर 50 साल की हैं वहीं, रोड्रिग्ज की उम्र 44 साल के हैं। जेनिफर भले ही रोड्रिग्ज बड़ी हैं, लेकिन दोनों में अक्सर जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
3 शादियां कर चुके हैं जेनिफर-रोड्रिग्ज
जेनिफर और रोड्रिग्ज के लिए प्यार और शादी कोई नई बात नहीं है। अमेरिकन सिंगर ने पहली शादी 1997 में की जो एक साल चली। इसके बाद 2001 में शादी की जो 2 साल चली। तीसरी शादी 2004 में की और 2014 में तलाक ले लिया। जेनिफर के दो बच्चें हैं। रोड्रिग्ज ने 2002 में शादी की और 2008 में तलाक लिया। उनके भी दो बच्चें हैं। वहीं, रोड्रिग्ज केट हडसन, कैमरून डियाज, टोरी विल्सन और एनी से भी अफेयर कर चुके हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website