
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए तकनीकी और आर्थिक सहायता प्रदान करने के मकसद से 100 अरब रुपए की योजना की शुरुआत की। इस योजना से सरकार का मकसद युवाओं को सशक्त बनाना है।
इस्लामाबाद में आयोजित विशेष समारोह में ‘कामयाब जवान’ कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत की गई। खान ने कहा,‘‘ हमने कार्यक्रम के तहत 100 अरब रुपए आवंटित किए हैं। इस परियोजना में 25 अरब रुपए महिलाओं के लिए आवंटित हैं।” ‘कामयाब जवान’ कार्यक्रम 10 लाख युवाओं की मदद करेगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website