
हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज मंगलवार को रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मैरी मी’ की शूटिंग के दौरान सिल्वर गाउन में नजर आईं। लेकिन उनका ्अंदाज बेहद बोल्ड था, क्योंकि यह ड्रेस ब्रॉ लेस थी।
जेनिफर लोपेज, ओवेन विल्सन और मलूमा एक दृश्य की शूटिंग कर रहे थे और उस दौरान जेनिफर काफी हॉट नजर आ रही थीं। फिल्म के लिए शूट किए गए सीन में इन्हें रेड कार्पेट पर नजर आना था और ऐसा तो यह सभी एक्टर रियल लाइफ में कर चुके हैं। इसलिए सीन शूट होने में कोई बहुत मुश्किल नहीं आई।
फिल्म में 50 वर्षीय जेनी एक सिंगर के रूप में नजर आएंगी। हसीनाओं को मात देते हुए हॉलीवुड दिवा रेड कालीन पर स्लिवर गाउन में जबरदस्त लग रही हैं।
शूटिंग के दौरान कार से उतरते हुए जेनिफर रेड कार्पेट पर चलती हैं और अपनी कातिलाना स्माइल से फैंस को दीवाना बना देती हैं।
इस दौरान जेनिफर ने अपने बालों का जूडा बना लिया है और उन्हें हाथों में कॉफी का प्याला लिए हुए देखा जा सकता था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website