
आप्रेशन बगदादी के साथ एक लड़की का खास कनैक्शन सामने आया है। अमेरिका ने ISIS सरगना अबू बकर अल-बगदादी को मार गिराने के अपने अभियान को कायला मुलर का नाम दिया था, जिनकी ISIS ने अपहरण व रेप के बाद हत्या कर दी थी। 26 साल की अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता कायला को वर्ष 2013 में आइएस आतंकियों ने सीरिया के एक अस्पताल से अगवा कर लिया था। कायला मुलर सीरिया में गृहयुद्ध से प्रभावित लोगों की मदद कर रही थीं। कई महिला बंदियों की जान बचाने वाली कायला की 2015 में हत्या कर दी गई थी।हालांकि उनका शव कभी बरामद नहीं हुआ।
कौन थीं कायला मूलर
पेशे से मानवाधिकार कार्यकर्ता कायला मूलर स्नातक की पढ़ाई 2012 में पूरी करने के बाद तुर्की चली गई। इसके बाद वह सीरिया में जाकर वहां गृह युद्ध के कारण परेशान लोगों की मदद करने लगीं। वहां वे लोगों की दिन रात सेवा में लगी रहती थी ।इसी बीच वह एक चैरिटी अस्पताल से निकलकर बाहर जा रही थीं उसे तभी अगस्त 2013 में आतंकियों ने इसे अगवा कर लिया। आतंकियों ने अलेप्पो से उठा कर हैवानियत का खेल खेला। लगातार दुष्कर्म के बाद उसकी 2015 में हत्या कर दी गई। इसके बाद दुनिया में इस जघन्य अपराध की चर्चा हुई।
कायला के माता-पिता ने किया ट्रंप का शुक्रिया
कायला के माता-पिता कार्ल मुलर और मार्श मुलर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा, ‘अगर ट्रंप की तरह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने निर्णय लिया होता तो मेरी बेटी आज जीवित होती।’ उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर अभियान चलाने के लिए ट्रं व अमेरिकी सैन्य बलों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। ट्रंप ने बगदादी के मारे जाने की घोषणा करते समय कहा था, कायला लोगों की मदद करने वाली खूबसूरत युवा महिला थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website