
गायिका सेलीन डियोन के पति रेने एंजेल की आखिरी ख्वाहिश अपनी पत्नी को लाइव परफॉर्मेस करते हुए देखना था। मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, डियोन लॉस वेगास के मंच पर अपने गाए मशहूर गीत ‘माई हार्ट विल गो ऑन’ पर परफॉर्म कर रही थीं। जहां उनके प्रशंसक उनका खूब उत्साहवर्धन कर रहे थे, वहीं डियोन का यह गाना केवल एक ही इंसान को समर्पित था और वह थे उनके पति, जो मीलों दूर घर पर एक लाइव लिंक के माध्यम से इस परफॉर्मेस को देख रहे थे।
कैंसर से जूझ रहे रेने उस वक्त इतने बीमार थे कि वह अपनी पत्नी के लाइव शो में नहीं पहुंच सके, लेकिन उनकी आखिरी ख्वाहिश डियोन को लाइव परफॉर्मेस करते हुए ही देखना था। साल 2016 में रेने इस दुनिया से चल बसे।
गायिका ने इस घटना को याद करते हुए कहा, “यह मेरे और रेने के लिए काफी संतोषप्रद था।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website