Friday , July 31 2026 7:04 AM
Home / Entertainment / सारा गिलबर्ट ने लिंडा पेरी से अलग होने की अर्जी दी

सारा गिलबर्ट ने लिंडा पेरी से अलग होने की अर्जी दी


गायिका-गीतकार लिंडा पैरी के साथ लगभग छह साल की शादीशुदा जिंदगी गुजारने के बाद अभिनेत्री सारा गिलबर्ट ने उनसे अलग होने के लिए एक अर्जी दाखिल किया है। पीपल डॉट कॉम द्वारा हासिल किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, 44 वर्षीय अभिनेत्री ने लिंडा से वैध तरीके से अलग होने के लिए शुक्रवार को कागजात दाखिल किए हैं।

गिलबर्ट ने दोनों के बीच अलगाव की तारीख के रूप में 13 अगस्त को सूचीबद्ध किया है और इसकी वजह मतभेद को बताया है।

ये दोनों रोड्स इमिलिओ नामक एक चार वर्षीय बालक के पालक भी हैं। इसके साथ ही अपने पिछले रिश्ते से गिलबर्ट को एक बेटा लेवी हॉक (15) और एक बेटी सॉयर जेन (12) भी है।

साल 2011 में एक-दूसरे के साथ डेटिंग शुरू करने के बाद सारा और पेरी ने मार्च 2014 में शादी कर ली थी।