Friday , March 27 2026 4:46 AM
Home / Entertainment / रेड कार्पेट पर पति संग छाईं सोफी टर्नर, पिंक गाउन में ग्लैमरस दिखीं प्रियंका की जेठानी

रेड कार्पेट पर पति संग छाईं सोफी टर्नर, पिंक गाउन में ग्लैमरस दिखीं प्रियंका की जेठानी


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। सोफी और जो फैंस को कप्लस गोल्स देते रहते हैं। आए दिन इस कपल की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

इन तस्वीरों में कपल का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, बीते दिन कपल SAG अवार्ड शो में पहुंचा था।
लुक की बात करें तो सोफी इस दौरान पिंक कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस में ग्लैमरस दिखीं। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं जो फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिख रहे हैं।
रेड कार्पेट पर सोफी ने पति संग जमकर पोज दिए। कुछ तस्वीरों में सोफी अपने को-स्टार्स से मिलती दिख रही हैं। जो औऱ सोफी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जो और सोफी ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी की थी। सोफी और जो ने बीते साल 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली। इसके बाद कपल ने जुलाई में एक बार फिर शादी रचाई थी। इस शादी में परिवार और कुछ फ्रेंड्स शामिल थे।