Sunday , August 2 2026 11:26 AM
Home / Entertainment / दुष्चिंता से उबर आईं मेगन ट्रेनर

दुष्चिंता से उबर आईं मेगन ट्रेनर


गायिका मेगन ट्रेनर ने आखिरकार अपने एंजाइटी को कुचल ही डाला और अब उन्हें लगता है कि अंतत: वह उस स्थान पर आ चुकी हैं, जहां उन्हें उन नकारात्मक भावनाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। ‘डियर फ्यूचर हसबैंड’ की हिटमेकर ने कहा, “मैं इससे निपटी। मैंने इसे कुचल दिया। अंतत: मैं उस स्थान पर हूं, जहां मुझे नहीं लगता कि वो चीजे फिर से होंगी। मैं जानती हूं कि मैं अगर ज्यादा थक गई, वह फिर से हो सकता है, लेकिन मैं तब अपने दिमाग से कहूंगी कोई बात नहीं, क्या मुझे इमरजेंसी रूम में जाना चाहिए? मैं मदद के साथ वहां गई और यह सबसे अच्छा एहसास है, क्योंकि इसके बीच में आपको लगता है कि यह कभी खत्म नहीं होगा और मैं इस तरह मर जाऊंगी। मैं धन्य हूं कि टनल के अंत में मुझे रोशनी दिखी।”

फिमेल फर्स्ट डॉट को की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेनर का कहना है कि उन्हें ताउम्र दवाओं का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।