
हॉलीवुड सिंगर माइली साइरस और एक्टर लियाम हेम्सवर्थ का आखिरकार तलाक हो गया है। लॉस एंजेलिस की एक अदालत ने तलाक की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। काफी दिनों से एक-दूसरे से अलग रह रहे कपल आखिरकार कानूनी तौर पर दूर हो गए हैं।
बता दें माइली साइरस और लियाम हेम्सवर्थ दोनों शादी के आठ महीने के बाद से अलग रह रहे थे। लियाम ने अगस्त 2019 में “आपसी मतभेद” का करार देते हुए तलाक के लिए याचिका दायर की थी। हालांकि माइली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी शादी रिश्ते में किसी तरह की चीटिंग की वजह से नहीं टूटी है।
कुछ दिनों पहले माइली ने इस बात को स्वीकार किया था कि वो बाइसेक्शुअल हैं और महिलाओं की तरफ भी आकर्षित होते हैं। माइली और लियाम हेम्सवर्थ ने पिछले साल 23 दिसंबर को फ्रेंकलिन में सीक्रेट मैरेज की थी। साल 2008 में दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। दोनों की मुलाकात फिल्म द लास्ट सॉन्ग के सेट पर हुई थी।
काम की बात करें तो माइली बहुत जल्द टीवी सीरिज ‘ब्लैक मिरर’ सीजन 5 में नजर आएंगी। माइली साइरस न सिर्फ एक फेमस सिंगर हैं बल्कि उन्हें एक्टिंग के लिए भी खूब जाना जाता है।
Home / Entertainment / शादी के 8 महीने बाद माइली और लियाम का हुआ तलाक, पति पर लगाया था बाइसेक्शुअल का आरोप
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website