
एक फेमस माॅडल के रूप में फेमस हो चुकी केली ब्रूक ने अपने लुक को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह हर ड्रेस को बखूबी कैरी करती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।
हाल ही में केली की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में केली शर्ट, स्किनफिट चैक जैगिंग के साथ ब्लैक जैकेट में स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने आई कार्ड भी पहन रखा था।
कैली ने अपने लुक को लाइट मेकअप, शेड्स और पोनी से कंप्लीट किया था। इस दौरान उन्होंने हाथों में बोतल थाम रखी थीं।
मीडिया की नजर पड़ते ही कैली ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि कैली ने माॅडलिंग के साथ-साथ रेडियो और टेलीविजन में भी अपना करियर बनाया है। कैली सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website