
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। हाल ही में सोफी को पति जो के साथ कोरोना के कहर के बीच लाॅस एंजेलिस की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। सोफी पति के साथ अपने डाॅगिस को घुमाने निकाली थीं।
इस दौरान जो और सोफी ने अपनी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा। कोरोना की वजह से कपल चेहरे पर मास्क लगाए दिखा। लुक की बात करें तो सोफी ब्लू जैकेट और ऑफ व्हाइट ट्राउजर में कूल दिखीं।
इस लुक के जरिए सोफी अपना बेबी बंप छुपाती दिखीं। वहीं जो इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट, रेड जैकेट और और ब्लू जींस में हैंडसम दिखे। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जो और सोफी ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी की थी। सोफी और जो ने बीते साल 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली। इसके बाद कपल ने जुलाई में एक बार फिर शादी रचाई थी। इस शादी में परिवार और कुछ फ्रेंड्स शामिल थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website