
दुनियाभर में कोरोना ने तबाही मचा रखी है। दुनियाभर में कोरोना वायरस (Covid-19) से मरने वालों का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच गया है। अमेरिका में कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों के जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 2,494 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार रात साढ़े आठ बजे दिए आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या 53,511 हो गई और संक्रमितों की संख्या 9,36,293 पर पहुंच गई।
अमेरिका इस वैश्विक महामारी से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां संक्रमण और मौत दोनों की संख्या अन्य देशों के मुकाबले अधिक है। देश में 24 घंटे में मृतक आंकड़ा 2,494 होने से एक दिन पहले इस वायरस से करीब तीन हफ्तों में सबसे कम 1258 लोगों की मौत हुई थी।
Home / News / अमेरिका में 24 घंटों में कोरोना से 2494 लोगों की मौत, दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 2 लाख के पार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website