
अमेरिकी अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लोपेज की बेटी एमी ने ‘अपनी प्रार्थनाओं’ से प्रेरित बच्चों की एक किताब लिखी है। जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की किताब ‘लॉर्ड हेल्प मी!’ के पहले लुक को साझा किया।
उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “जैसा कि मेरी बेटी एमी ने अपनी दैनिक प्रार्थनाओं को अपनी पहली किताब ‘लॉर्ड हेल्प मी!’ में साझा किया है, मुझे उस पर बेहद गर्व है।”
उन्होने कहा कि यह किताब परिवारों को रोजमर्रा की जिंदगी में शांति और शक्ति पाने के तरीके के बारे में बताएगी।
दो बच्चों बेटी एमी और बेटे मैक्स की मां जेनिफर ने हाल ही में कहा था कि मातृत्व जहां सबसे बड़ी खुशी है, वहीं यह सबसे बड़ी चुनौती भी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website