
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और हाॅलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को काफी एंजाॅय कर रही हैं। सोफी को अक्सर पति जो जोनस के साथ आउटिंग करते देखा जाता है। हाल ही में सोफी को जो जोनस के साथ स्पाॅट किया गया। इस दौरान सोफी व्हाइट हुडी टी-शर्ट और ब्लू डेनिम शाॅट्स में कूल दिखीं।
इस आउटफिट में वह अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। वहीं जो इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट और शाॅर्ट्स में कूल दिखे।
दोनों की आउटिंग के दौरान अपने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए। तस्वीरों में जो और सोफी अपने पालतू डाॅगी को बीच किनारे घुमाते दिख रहे हैं। फैंस सोफी और जो की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि इसी साल फरवरी में अचानक खबरें आई कि सोफी चार महीनों से प्रेग्नेंट है और जल्द जो के बच्चे को जन्म देने वाली है। पिछले कुछ समय से सोफी की प्रेग्रेंसी की खबरें टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई थीं।
सोफी और जो ने साल 2016 में एक दूसरे के डेट करना शुरू किया था जिसके बाद पिछले साल मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी।
Home / Entertainment / कोरोना के कहर के बीच पति संग BEACH किनारे स्पाॅट हुईं प्रेग्रनेंट सोफी टर्नर, हुडी और शाॅर्ट्स में दिखा ऐसा लुक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website