
हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाना अच्छे से जानती हैं। कैजुअल हो या पार्टी लुक एक्ट्रेस हमेशा अपने लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरों को धड्ड़ले से लाइक्स मिलते हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस की स्टनिगं तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वायरल तस्वीरों में 39 की एलेसेंड्रा अपनी बेटी अंजा लुईस के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों मां का स्टनिंग लुक देखते ही बन रहा है।
लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस ग्रे कलर के स्किनफिट आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिन्हें उन्होंने ग्रीन कलर की जैकेट के साथ टीम-अप किया हुआ है।
चेहरे पर गॉग्लस और सिर पर कैप उनके लुक को और भी दिलकश बना रही हैं।
बता दें एलेसेंड्रा ने बॉयफ्रेंड निकोलो ओडी के साथ 2018 में शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने एक बेटे नोह और बेटी अंजा लुईस को जन्म दिया और इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। इतना ही नहीं हसीना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं।
Home / Entertainment / बेटी संग जॉगिंग करने निकलीं एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो, स्टनिंग लुक से किया फैंस को इम्प्रेस
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website