
ब्रिटिश ऐक्टर इयान होल्म का शुक्रवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पार्किंसन से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। इयान होल्म को ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स ट्रिलॉजी’ और ‘एलियन’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
ऐक्टर के निधन की खबर की पुष्टि द गार्डियन अखबार ने की। साल 1981 में इयान होल्म को फिल्म Chariots of Fire में उनके परफॉर्मेंस को लेकर उन्हें ऑस्कर में नॉमिनेशन मिल था। इयान होल्म के एक एजेंट ने पेपर को बताया कि यह बहुत दुख की बात है कि आज सुबह सर इयान होल्म का 88 साल की निधन में हो गया।
इयान होल्म ने अपने करियर की शुरुआत रॉयल शेक्सपियर कंपनी के साथ स्टेज वर्किंग से की। साल 1979 में फिल्म ‘एलियन’ में एंड्रॉइड ऐश के रूप में चुने जाने पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।
बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को ब्रिटिश सिंगर वेरा लिन का 103 साल की उम्र में निधन हो गया था। वेरा लिन को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उनके ‘वी विल मीट अगेन’ और ‘द वाइट क्लिफ्स ऑफ डोवर’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website