Sunday , June 21 2026 10:48 PM
Home / Lifestyle / शादी के पहली सुबह हर लड़की के मन में आते हैं ये 5 ख्याल

शादी के पहली सुबह हर लड़की के मन में आते हैं ये 5 ख्याल


शादी के बाद हर लड़की की नई जिंदगी शुरू हो जाती है। शादी के अगले दिन जहां रिश्तेदार-आस-पड़ोस दुल्हन की मुंह दिखाई का इंतजार कर रहे होते हैं। वहीं दुल्हन के मन में बहुत सारे सवाल और ख्याल चल रहे होते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कि वो कौन सी बाते हैं जो शादी की पहली सुबह हर लड़की के मन में आती हैं।
भारी कपड़ों और गहनों से कब मिलेगी छुट्टी
शादी के कई दिनों तक लड़कियों को नए हैवी कपड़े और भारी गहनें पहनने पड़ते हैं। वहीं चेहरे पर हैवी मेकअप भी लड़कियों को परेशान कर देता है। ऐसे में हर लड़की यही सोचती है कि उससे इन सबसे कब आजादी मिलेगी।
बेवजह मुस्कुराते रहो
शादी में कैमरामैन से लेकर सभी रिश्तेदारों, दोस्त व पड़ोंसियों की नजरें दुल्हन पर ही रहती है। अच्छी तस्वीर के हर लिए बेवजह मुस्कुराने का गम लड़की से बेहतर कोई नहीं जान सकता। ऐसे में शादी के उसके मन में ख्याल आता है कि शुक्र है बेवजह की हंसी से छुट्टी मिली।
हनीमून की एक्साइटमेंट
शादी के बाद लड़कियां अपने हनीमून को लेकर काफी एक्साइटिंग होती हैं, ताकि वह पार्टनर के साथ अकेले वक्त बिता सके।
फाइनली मैं सो सकती हूं
शादी से पहले संगीत, मेहंदी और बाकी ताम-झाम के चलते लड़कियों को सोने का समय ही नहीं मिल पाता। ऐसे में सारी रस्में खत्म होने के बाद उनके मन में सुकून की नींद लेने का ख्याल भी आता है।
किचन की टेंशन
भले ही लड़कियां भोजन पकाने में कितनी भी निपुण क्यों ना हो लेकिन सुसराल में पहली रसोई को लेकर वह थोड़ा घबरा जाती है। ऐसे में उनके मन में यही ख्याल आता है, क्या खाना अच्छा बनेगा? इतने लोगों का खाना पकाना पड़ेगा?.. वगैरह।