
एक्ट्रेस सारा जेसिका पार्कर हॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो 55 की उम्र में भी आज की एक्ट्रेसेस को अपने लुक से टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस अक्सर जब भी कहीं घर से बाहर आउटिंग के लिए निकलती हैं तो मीडिया के कैमरे में उनकी स्टनिंग तस्वीरें कैद होती है। जैसा कि हाल ही में देखने को मिल रहा है। बीते मंगलवार सारा को न्यू यॉर्क की सड़कों पर स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीरें अब चर्चा का विषय बनी हुईं हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान 55 की सारा फ्लोरल मैक्सी ड्रेस नजर आईं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक कलर का साइड पर्स कैरी किया हुआ है और ब्लैक कलर के ही सैंडल पेयर किेए हैं।
नेक पर माला, चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। लुक को कमप्लीट करते हुए एक्ट्रेस मीडिया के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
काम की बात करे तो एक्ट्रेस अब तक कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया की दुनिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
Home / Entertainment / न्यूयॉर्क की सड़कों पर सारा जेसिका पार्कर का जलवा, फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में गॉर्जियस दिखीं एक्ट्रेस
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website