
हॉलीवुड स्टार काइली जेनर ने हाल ही में अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये बर्थडे एक्ट्रेस के लिए बेहद खास रहा। इस खास मौके पर उन्हें उनके प्रेमी से खूबसूरत ड्रेस का तोहफा मिला। जिसे पहन काइली ने बोल्ड अंदाज की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर कीं। इन तस्वीरों को फैंस के धड़ाधड़ लाइक मिल रहे हैं।
एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘धन्यवाद मेरे प्यार olivier rousteing सबसे बढ़िया गिफ्ट देने के लिए।’
एक्ट्रेस ने ये ड्रेस पहन कर सोशल मीडिया पर फैंस के होश उड़ा दिए। ये एक मल्टीकलर की मिनी शॉर्ट ड्रेस हैं। जिसमें एक्ट्रेस का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।
मेकअप और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस को लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
बता दे कायली सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बोल्ड लुक्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के चुटकियों में लाइक्स मिलते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website