Friday , June 19 2026 2:06 PM
Home / News / दुनिया को कोरोना मुसीबत में डाल वुहान में पूल पार्टी, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जिजां चीन के वुहान में कोरोना

दुनिया को कोरोना मुसीबत में डाल वुहान में पूल पार्टी, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जिजां चीन के वुहान में कोरोना

वायरस की महामारी शुरू होने के बाद शहर की 1.1 करोड़ आबादी दो महीने से अधिक समय तक सख्त लॉकडाउन में रही, लेकिन अब हालात सामान्य हो रहे हैं। वुहान में प्रशासन द्वारा जून में ढील दिए जाने के बाद लोकप्रिय मनोरजंन पार्कों में रात को पूल पार्टी और माया बीच वाटर पार्क में भीड़ जुट रही है।
इन पूल पार्टियों बिना मॉस्क पहने लोग सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन पूल पार्टी की तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लोग कह रहे हैं कि दुनिया को मुसीबत में डाल कर वुहान पार्टियां करने में मस्त है।
उल्लेखनीय है कि वुहान चीन में कोरोना वायरस की महमारी का केंद्र था और सबसे अधिक मौतें यहीं हुई थी। चीन सरकार द्वारा पाबंदियों में ढील देने के बाद धीरे-धीरे पर्यटक स्थलों को खोला गया। हालांकि, वुहान के वाटर पार्क में प्रवेश के लिए अब भी एहतियात बरती जा रही है। लोगों को अपने राष्ट्रीय पहचान पत्र के आधार पर ऑनलाइन टिकट आरक्षित कराना होता है।
वाटर पार्क में प्रवेश करने के दिन उन्हें मोबाइल ऐप से जेनरेट ग्रीन कोड दिखाना होता है, जो व्यक्ति की आवाजाही पर नजर रखता है और इस बात का पता लगाता है कि कहीं वे किसी संक्रमित के संपर्क में तो नहीं आए हैं। माया बीच और शंघाई एवं चोंगकिंग के वाटर पार्क में भी यही नियम लागू है।