Sunday , April 26 2026 10:08 AM
Home / News / FATF से बचने के लिए पाकिस्तान का नाटक जारी, हाफिज सईद के 3 साथियों को जेल, अब्दुल रहमान को सिर्फ डेढ़ साल की कैद

FATF से बचने के लिए पाकिस्तान का नाटक जारी, हाफिज सईद के 3 साथियों को जेल, अब्दुल रहमान को सिर्फ डेढ़ साल की कैद


कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने 88 आतंकी संगठनों और उनके आकाओं पर प्रतिबंध लगाया था। इसी कड़ी में फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में शामिल होने से बचने की पाकिस्तान की कोशिश का सिलसिला जारी है। उसने अब जमात-उद दावा के तीन नेताओं और हाफिज सईद के नजदीकी साथियों को सजा सुनाई है।
दो आतंकियों को 16 साल जेल
पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधी कोर्ट ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के तीन टॉप नेताओं को सजा सुनाई है। इनमें से अब्दुल रहमान मक्की को सिर्फ डेढ़ साल जेल की सजा दी गई है। उसके अलावा प्रफेसर जफर इकबाल और अब्दुल सलाम को 16 साल की सजा दी गई है। आतंकवाद के प्रसार और फंडिंग के केस में कोर्ट ने यह सजा सुनाई है।

पाकिस्तान ने खुद खोली पोल, बताया कहां रहता है दाऊद इब्राहिम, पूरी कुंडली

पाकिस्तान ने जो दस्तावेज जारी किया है, उसमें बताया है कि शेख दाऊद इब्राहिम कासकर का जन्म भारत के महाराष्ट्र में रत्नागिरी के खेर में 26 दिसंबर, 1955 को शेख इब्राहिम अली कासकर के घर में हुआ था। उसकी नागरिकता भी भारतीय बताई गई है। साथ ही उसके सभी नामों जैसे दाऊद हसन, अद्बुल हमीन अब्दुल आजीज, दाऊद साबरी, दाऊद भाई, हाजी भाई, बड़ा भाई, आदि का जिक्र भी किया गया है।

भारत में बॉम्बे से लेकर पाकिस्तान तक में जारी किए गए उसके कई पासपोर्ट का जिक्र भी दस्तावेज में किया गया है। इसमें बताया गया है कि 1985 में बॉम्बे में जारी किए गए पासपोर्ट को भारत सरकार ने रद्द कर दिया था। इसके अलावा बॉम्बे में 1975, 1978, 1979, 1981, 1983, 1985, जेद्दाह में 1989 , दुबई में 1985, रावलपिंडी में 1991 और 2001, 1996 में कराची में पासपोर्ट जारी किए गए।

सबसे खास बात यह है कि अभी तक दाऊद के पाकिस्तान में होने की बात नकारते आ रहे पाकिस्तान ने कराची में उसके तीन-तीन पते बता दिए हैं। इस दस्तावेज में शामिल उसके अड्रेस में कराची के क्लिफ्टन में सऊदी मस्जिद के पास वाइट हाउस, हाउस नंबर 37, 30वीं स्ट्रीट-डिफेंस, हाउसिंग अथॉरिटी और नूराबाद में पलेशियल बंगले का जिक्र किया गया है।

पाकिस्तान हमेशा दाऊद की मौजूदगी से इनकार करता रहा लेकिन दाऊद के भाई इकबाल कासकर ने 2017 में बताया था कि दाऊद पाकिस्तान में ही छिपा हुआ है। उसने यह दावा भी किया था कि नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद दाऊद ने पाकिस्तान में चार बार अपना ठिकाना बदला था। कराची में पाकिस्तान आर्मी और आईएसआई उसकी सुरक्षा में तैनात है। यूरोप में अमेरिका तक काले धंधे का व्यापार करने वाले दाऊद की कई संपत्तियों ब्रिटेन में भी होने का दावा किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन की एसेक्स और केंट जैसी काउंटीज में संपत्ति का दावा किया जाता है। ब्रिटेन के अलावा दाऊद की कई संपत्तियां संयुक्त अरब अमीरात, स्पेन, मोरक्को, तुर्की, साइप्रस और ऑस्ट्रेलिया में बताई जाती हैं।

दाऊद का नाम भी था शामिल
कुछ दिन पहले पाकिस्तान सरकार ने 18 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी करते हुए 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। इब्राहिम 1993 मुंबई बम विस्फोटों के बाद भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादी बन कर उभरा है।