
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को लेकर आई एक किताब इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस किताब में डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से दावा किया गया है कि किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने अपने फूफा जांग सांग थायक (Jang Song Thaek) की सिर कटी लाश को उत्तर कोरिया के अधिकारियों को दिखाया था। रेज नाम के इस किताब को द वाशिंगटन पोस्ट के संपादक व खोजी पत्रकार बॉब वुडवर्ड ने लिखा है।
किम ने ट्रंप को बताया फूफा की हत्या की कहानी
इस किताब में ट्रंप के हवाले से दावा किया गया है कि किम जोंग उन ने उन्हें अपने फूफा के हत्या का किस्सा बताया था। 2013 में किम जोंग ने अपने फूफा जांग सांग थायक की हत्या कर दी थी। वे उस समय उत्तर कोरिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक थे। कहा जाता है कि पहले उन्हें खूंखार कुत्तों के सामने डाला गया बाद में एंटी एयरक्राफ्ट गन से उन्हें उड़ा दिया गया।
छाती पर बैठकर काटा फूफा का सिर
इस किताब में बॉब वुडवर्ड ने लिखा कि ट्रंप ने उन्हें कहा कि कुछ साल पहले जब किम जोंग उन उनसे मिले तो दोनों के बीच काफी गर्मजोशी से बात हुई। ट्रंप ने किताब के लेखक से कहा कि किम मुझे हर चीज बताता है। उसने मुझे हर बात बताई। उसने अपने फूफा की हत्या की और कदमों में उसका शरीर रख दिया और फिर छाती पर बैठकर सिर काट दिया गया।
बुआ और दो सहयोगियों को भी मरवाया
हालांकि, उत्तर कोरिया ने आजतक आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि जांग सांग थायक को किस प्रकार से मारा गया। कहा जाता है कि किम के फूफा देश में कुछ सुधार करना चाहते थे जो उन्हें पसंद नहीं आय। इसी के कारण किम जोंग ने उन्हें मरवा दिया। ऐसी भी रिपोर्ट आई कि इसके बाद किम ने अपने फूफा के दो खास सहयोगियों और अपनी बूआ की भी हत्या करवा दी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website