Friday , July 31 2026 2:53 AM
Home / Entertainment / बेटी LEA को स्कूल से लेने पहुंची इरीना शायक, ग्रीन आउटफिट में बिखेरा हुस्न का जलवा

बेटी LEA को स्कूल से लेने पहुंची इरीना शायक, ग्रीन आउटफिट में बिखेरा हुस्न का जलवा


हॉलीवुड एक्ट्रेस इरीना शायक अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार चर्चा में हैं उनक स्टनिंग लुक। बीते दिन एक्ट्रेस को बेटी को स्कूल से पिक करने के लिए न्यू यॉर्क की SoHo स्ट्रीट्स पर स्पॉट किया गया, जहां उनकी खूबसूरत तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हुईं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें को इस दौरान इरीना ग्रीन टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट में नजर आईं, जिसे उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ टीम-अप किया हुआ है।
राउंड शेप इयररिंग्स, ब्लैक चश्मा और प्रिंटेड मास्क उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
अपने लुक को टॉप में रखती हुईं हसीना मीडिया के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज दे ही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो इरीना ने साल 2014 में फिल्म Hercules से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2016 में एक्ट्रेस Inside Amy Schume नजर आईं। इसके अलावा हसीना कई वीडियो गेम्स में भी काम कर चुकी हैं।