
हॉलीवुड स्टार जस्टिन बीबर की वाइफ हैली बीबर अपनी लुक को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। हैली सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में हैली को लॉस एंजेलिस में स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल तस्वीरों में हैली ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रही है। उपर से हैली ने ब्लैक जैकेट कैरी की हुई है। साथ में एक्ट्रेस ने कलरफूल शूज पेयर किए हुए हैं।
मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और फेस मास्क से हैली ने अपनी लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में हैली कूल नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें जस्टिन बीबर हैली को 2016 से डेट कर रहे थे। 2018 में कपल ने कोर्ट मैरिज कर ली थी और उसके बाद दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी। जस्टिन बीबर ने हैली से शादी करके बहुत सारी लड़कियों के दिल तोड़ दिए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website