
हॉलीवुड सुपर मॉडल गिगी हदीद इन दिनों मदरहुड टाइम को एंजाॅय कर रही हैं। गिगी हदीद और उनके बाॅयफ्रेंड जयान मलिक ने 19 सितंबर को बेटी का वेलकम किया था। हाल ही में गिगी को बेटी के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया।
हालांकि इन तस्वीरों में उनकी लाडली का चेहरा नहीं दिख रहा। इस दौरान गिगी के साथ उनकी दोस्त थी। लुक की बात करें तो 25 साल की हसीना व्हाइट शर्ट, लाॅन्ग कोट और ब्लू डेनिम में स्टाइलिश दिखीं।
गिगी ने अपने लुक को शेड्स, हैट से पूरा किया था। इस दौरान गिगी ने कोरोना से बचाव के लिए अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
वहीं उन्होंने अपनी लाडली को बेबी कैरिज में लेटा रखा था। गिगी की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि गिगी सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। गिगी का इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरों से भरा पड़ा है। गिगी एक अमेरिकी फैशन मॉडल है।
Home / Entertainment / 3 महीने की बेटी संग आउटिंग पर निकली गिगी हदीद, लाॅन्ग कोट और डेनिम जींस में दिखा स्टाइलिश लुक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website