
एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर केटी होम्स अपने लुक्स के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। केटी को अक्सर बॉयफ्रेंड एमिलियो विटोलो के साथ डिनर डेट या फिर आउटिंग करते देखा जाता है।
इसी बीच एक बार फिर एक्ट्रेस को बॉयफ्रेंड एमिलियो विटोलो के साथ स्पाॅट किया गया। इस दौरान हसीना ब्लैक टाॅप, ब्लू डेनिम में स्टनिंग दिखीं। तस्वीर में केटी काॅफी का कप थामें नजर आ रही हैं।
वहीं उनके बाॅयफ्रेंड की बात करें तो वह व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक पैट और मैचिंग जैकेट में दिखे। दोनों ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए फेस मास्क लगाया हुआ है।फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में कैटी ने अपने और एमिलियो के रिश्ते पर मोहनर लगाई है। काम की बात करें तो एक्ट्रेस को हाल में ही फिल्म द सीक्रेट डेयर टू ड्रीम में देखा गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website