
अमेरिकी सिंगर ग्वेन स्टीफनी ने हाल ही में उनको ट्रोल करने वाले एक प्रशंसक को मजेदार तरीके से जबाव दिया। इस प्रशंसक ने उन्हें टिकटॉक वीडियो में फेल होने के कारण ट्रोल किया था।
यूजर ने लिखा था, “सेलिब्रिटी को टिकटॉक वीडियो में फेल होते देखना पसंद आया। ग्वेन को प्यार, वो अद्भुत हैं।”
इस पर सिंगर ने जवाब दिया, “मुझे यह बताने के लिए धन्यवाद, आप सही हैं !!! टिकटॉक मेरे लिए नहीं है, लेकिन मेरे संगीत से खुद की मदद करें और आनंद लें.. क्या मैं एक सेलिब्रिटी हूं??”
यूजर ने यह कमेंट ग्वेन द्वारा पोस्ट किए गए टिकटॉक वीडियो पर किया था। ग्वेन ने ‘बबल पॉप इलेक्ट्रिक’ पर लिपसिंग करते हुए टिकटॉक बनाया था। यह उनका ही गाना है, जो 2004 में आए उनके सोलो एलबम का है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website