
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिश्ता रोलर कोस्टर की तरह बन गया है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को कबूला नहीं, लेकिन एक दूसरे के साथ वक्त बिताते जरूर दिख जाते हैं।
खबरों की मानें तो अनुष्का और विराट के रिश्ते में दरार आ गई थी, लेकिन फिर से दोनों का पैचअप हो गया। कुछ वक्त पहले विराट अनुष्का से मिलने उनके शूट पर भी गए थे। खैर, अब फिर से विराट और अनुष्का के बीच अनबन की खबर है।
विराट अनुष्का से साथ शादी करना चाहते हैं, लेकिन अनुष्का अभी तैयार नहीं है, वे करियर पर फोकस करना चाहती हैं। इसी को लेकर दोनों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विराट हमेशा से अनुष्का को लेकर पजेसिव रहे हैं, वह चाहते हैं कि अनुष्का एक्टिंग से दूरी बना लें, लेकिन इस बात को अनुष्का शर्मा कोे मंजूर नहीं है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website