
इमरान खान के नया पाकिस्तान में कुर्सी हासिल करने के लिए किस तरह डर्टी गेम खेला जाता है इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इमरान खान के नेतृत्व वाले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सांसदों द्वारा 2018 के सीनेट चुनावों से पहले रिश्वत का वीडियो सामने का वीडियो वायरल होने के बाद पाक की राजनीत में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद PTI के पूर्व सांसद उबैद उल्ला मेयर ने एक करोड़ रुपए रिश्वत लेने की का आरोप स्वीकर कर लिया है। हालांकि इससे पहले उबैद कुरान पर हाथ रखकर रिश्वत न लेने की कसम खा चुके हैं।
जियो न्यूज से बातचीत दौरान उबैद उल्ला मेयर ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री परवेज खट्टक के निर्देशों पर पैसा लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि PTI के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार ने नेशनल असेंबली (MPS) के सभी सदस्यों को एक करोड़ रुपये का भुगतान किया था।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नेशनल असेंबली स्पीकर के घर पर पैसे दिए गए थे। प्रांतीय सरकार ने सांसदों को पैसे दिए और फिर एक वीडियो भी बनाया। उन्होंने कहा, उस समय परवेज खट्टक ने 17 सांसदों की एक समिति बनाई थी और हमसे उन्हें वोट देने के लिए कहा। इसके लिए हमें पैसे दिए और हमें पार्टी का टिकट देने का वादा किया गया। उन्होंने कहा कि पैसे लेते समय वीडियो बनाए जाने के बारे में उन्हें पता नहीं था।
एक अन्य पार्टी के दो लोगों जो वीडियो में पैसा लेते देखे जा सकते हैं, के बारे में मेयर ने कहा कि “खट्टक ने उन्हें PTI में शामिल होने पर मंत्री बनाने का वादा किया था, जो बाद में पूरा हुआ।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस संदेह पर पैसे वापस करने के लिए कहा गया था कि उन्होंने PTI के उम्मीदवार को वोट नहीं दिया।उनका यह बयान PTI सांसदों के 2018 में सीनेट चुनाव से पहले रिश्वत लेने के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आया है।
बता दें कि पाकिस्तान में इन दिनों प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार और सीनेट के चुनावों से पहले खुले मतदान के मुद्दे पर विपक्ष के बीच बहस जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में 2018 में सीनेट चुनाव से पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के पूर्व सांसद मोहम्मद अली बच्चा से पैसे लेते हुए नेशनल असेंबली (MNA) के कुछ सदस्यों को दिखाया गया है।
वीडियो में, खैबर पख्तूनख्वा PTI प्रांतीय असेंबली (MPA) के सदस्यों के सामने एक टेबल के ऊपर पैसे के ढेर दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद इमरान खान ने खैबर पख्तूनख्वा के कानून मंत्री सुल्तान मोहम्मद खान को हटाने का आदेश दिया है, जो 2018 के चुनाव से पहले पीटीआई में शामिल हो गए थे।
Home / News / पाक में कुर्सी के लिए खेला गया डर्टी गेम, सीनेट चुनाव में रिश्वत ले रहे सांसद का वीडियो वायरल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website