Saturday , April 25 2026 12:22 AM
Home / Off- Beat / टैक्सी ड्राइवर 7 घंटे तक सोया, वीडियो बनाकर कमा लिए 11 लाख रुपये

टैक्सी ड्राइवर 7 घंटे तक सोया, वीडियो बनाकर कमा लिए 11 लाख रुपये


कोई बंदा सोकर कैसे पैसे कमा सकता है? इतना आसान है पैसे कमाना तो हर दौड़ा-भागा काहे फिर रहा है। सो जाओ और बन जाओ लखपति। लोग कई वर्षों तक कमाते रहते हैं लेकिन वो लखपति नहीं बन पाते। पर एक जनाब हैं, उन्होंने सोकर ही लाखों रुपये कमा लिए।
ये क्या हुआ, कैसे हुआ? : इस लड़के की उम्र 26 साल बताई जा रही है। और 7 घंटों में ही इस लड़के ने 11 लाख रुपये कमा लिए। इस लड़के ने सोकर इतने रुपये कमाए। इस दौरान लोग इसे डिस्टर्ब करते रहे। उससे ही शख्स ने लाखों रुपये कमा लिए हैं।
लोगों ने भेजी ये रकम : ये शख्स Asian Andy के नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। और वो गेमिंग स्ट्रीमिंग भी करते हैं। इन्होंने एक लाइव स्ट्रीम किया। इसमें वो सो रहे हैं और लोग उसे पैसे डोनेट करके डिस्टर्ब कर रहे हैं। इसी से उसने इतनी बड़ी रकम कमाई। Times Now के मुताबिक, उसे देखने वाले दर्शक अलग-अलग तरह के साउंड भेज रहे थे। ताकि वो डिस्टर्ब हों। कई लोगों ने उन्हें डराने की कोशिश की। इसके साथ वो कई डॉलर भी भेजते थे।
40 लाख लोगों ने देखा वीडियो : इस वीडियो से टोटल उसने 16,000 डॉलर कमाए। यहां तक कि वीडियो को 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शख्स ने लोगों का धन्यवाद किया। कहा कि वो एक टैक्सी ड्राइवर हैं। मुश्किल से वो रोज का 16 डॉलर (1163 रुपये) कमा पाते हैं।