
फिल्म ‘घोस्ट राइडर’ के एक्टर निकोलस केज बीते कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लाइमलाइट की वजह बनी है निकोलस केज की शादी है। कुछ समय पहले ही 57 साल के निकोलस केज ने अपनी 26 साल की गर्लफ्रेंड रिको शीबाटा के साथ शादी रचाई।
इस शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो निकोलस केज और उनकी गर्लफ्रेंड रिको शीबाटा ने जापानी और अमेरिकन रीति रिवाजों के साथ शादी की है।
इस दौरान कुछ खास मेहमान ही समारोह में शामिल हुए। तस्वीरों में रिको शीबाटा जापान के परंपरागत आउटफिट किमोनो में दिखीं। रिको शीबाटा जापान की रहने वाली हैं। यही वजह है जो शादी के दौरान रिको शीबाटा जापानी दुल्हन के लिबास में नजर आईं। वहीं कोलस ने टक्सीडो पहना था।
शादी में शामिल हुईं थी एक्टर की पूर्व पत्नियां : 57 साल के निकोलस केज की ये पांचवी शादी है। इससे पहले निकोलस केज की चार शादियां नाकाम रह चुकी हैं।
निकोलस केज की शादी में उनकी चारों एक्स वाइफ्स पहुंची थीं। निकोलस केज शादी का समारोह लास वेगस के व्यान होटल में आयोजित किया गया था।
बता दें कि कपल ने ने 16 फरवरी, 2021 को शादी की थी पर उनकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।
निकोलस ने अपने दिवंगत पिता के जन्मदिन पर शादी की है। निकोलस दरअसल,केज इस दिन को खास बनाना चाहते थे। यही वजह है जो निकोलस केज ने 16 फरवरी का दिन अपनी शादी के लिए चुना।
Home / Entertainment / 57 साल के ‘घोस्ट राइडर’ एक्टर निकोलस केज ने 31 साल छोटी लड़की से रचाई पांचवी शादी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website