शेरों की मस्ती : शेरों को शिकार करते देखा होगा। जब वो शिकार करते हैं, दहाड़ते हैं तो उन्हें देखकर ही हालत खराब हो जाती है। लेकिन शेरों की मस्ती करते नहीं देखा होगा। एक वीडियो सामने आया है। इसमें 3 शेर हैं। तीनों ही सड़क पर लेटे हैं। वो गाड़ियों के आगे लेट जाते हैं। फिर वो पूरा रास्ता ही ब्लॉक कर देते हैं।
ये रहा उनका वीडियो : ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया गया है। ट्वीट के मुताबिक, ये बताया जा रहा है कि ये वीडियो तंजानिया का है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो शेर सड़क पर पसरे पड़े होते हैं। फिर गाड़ियों के पीछे से एक तीसरा शेर निकलकर आता है। वो भी लेट जाता है सड़क पर। तीनों मस्ती के माहौल में दिखते हैं। न्यूज लिखे जाने तक इस वीडियो को 6 लाख 23 हजार तो व्यूज मिल चुके हैं।
Road block in Tanzania.. pic.twitter.com/c46VbvAaJc
— Buitengebieden (@buitengebieden_) April 14, 2021