
छोटे बच्चों को चॉकलेट खाना बहुत पसंद होता है लेकिन एक लड़की एेसी भी है जिसे सोफा और दरी खाना पसंद है। जी हां, 6 साल की लड़की रोज अपना एक खिलौना खा जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस बच्ची को एेसी चीजें खाना क्यों पसंद है? आइए जानें इसका कारण…
दरअसल, यह छोटी सी बच्ची चारलोट कुक पिका नाम की बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी से पीड़ित लोग अजीबोगरीब चीजें खाते हैं। यह लोग कच्चे चावल, चादर, चूना और सोफा जैसी चीजें खाने के शौकीन होते हैं। इन लोगों को यह चीजें खाने की तलब होती है। ये बच्ची अक्सर अपने खिलौने खा जाती है। वहीं चारलोट की मां का कहना है कि जब चारलोट एक साल की थी तो उन्हें उसके इस शौक के बारे में पता चला था। जांच करवाने पर पता चला कि उसमें आयरन जैसे तत्व की कमी है। फिलहाल, चारलोट का इलाज चल रहा है। सालों के इलाज के बाद भी वो सोफा और दरियां खाना बंद नहीं कर पाई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website