
नई दिल्ली: भारत की विश्व चैंपियन टीम का दो बार हिस्सा रहे क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी मां शबनम सिंह के साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में मिले और उन्हें अपनी शादी के लिए आमंत्रित किया लेकिन इस दौरान उनसे एक गलती हो गई।
युवराज के वेडिंग कार्ड पर पीएम मोदी के नाम के स्पैलिंग गलत थे। दरअसल, जब युवराज अपनी मां के साथ पीएम मोदी को इनवाइट करने पहुंचे तो पूरी मीडिया की नजरें उनपर थी। इसी दौरान कैमरे में कार्ड का कवर पेज भी कैद हो गया जिसमें पीएम मोदी का नाम गलत छपा हुआ था।
आपको बता दें कि युवराज अभिनेत्री हैजल कीच के साथ 30 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद दोनों गोवा में दो दिसंबर को एक बार फिर शादी करेंगे। दिल्ली में भव्य स्तर पर पांच और सात दिसंबर को संगीत और रिसेप्शन की तैयारियां की गई हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website