Saturday , May 23 2026 5:29 PM
Home / Sports / क्रुणाल पंड्या ने फेंकी बाउंसर, स्टैंड्स में बैठीं काव्या मारन को आया गुस्सा, एक्शन को लेकर पूछने लगीं सवाल

क्रुणाल पंड्या ने फेंकी बाउंसर, स्टैंड्स में बैठीं काव्या मारन को आया गुस्सा, एक्शन को लेकर पूछने लगीं सवाल


सनराइजर्स हैदराबाद की को ओनर काव्या मारन आईपीएल मैचों के दौरान अक्सर अपने रिएक्शन्स के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मैच के दौरान स्टेडियम के स्टैंड्स से आया काव्या मारन का एक खास रिएक्शन इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने फैंस का ध्यान मुकाबले से ज्यादा अपनी तरफ खींच लिया है।
क्रुणाल पंड्या की बॉलिंग पर काव्या मारन का रिएक्शन – यह वाकया उस समय का है जब बेंगलुरु की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने मैदान पर एक तेज बाउंसर फेंकी। गेंद की रफ्तार और क्रुणाल के गेंदबाजी एक्शन को देखकर स्टैंड्स में बैठीं काव्या मारन हैरान रह गईं। वह क्रुणाल के इस एक्शन से थोड़ी उलझन में नजर आईं और उन्होंने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी।
क्रुणाल की उस गेंद के बाद काव्या मारन अपनी सीट से मुड़ीं और उनके पास बैठे लोगों से इस बारे में बात करने लगीं। उनके साथ साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती भी मौजूद थे। काव्या ने बेहद हैरान चेहरे के साथ वेंकटेश और आसपास बैठे अन्य लोगों की तरफ देखा और अपने हाथों से गेंदबाजी का इशारा करते हुए पूछा, ‘क्या यह चकिंग है?’
काव्या मारन हुईं हैरान – मैदान पर चल रहे खेल को लगातार फॉलो करते हुए काव्या मारन काफी देर तक इस मुद्दे पर चर्चा करती रहीं। वह हाथ से बार-बार गेंदबाजी का एक्शन दोहरा रही थीं जिससे साफ लग रहा था कि वह क्रुणाल पंड्या के एक्शन से खुश नहीं थीं। मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले को 55 रन से जीत लिया। लेकिन इसके बावजूद आरसीबी की टीम लीग स्टेज के बाद टॉप स्थान पर रही।