Thursday , April 30 2026 12:03 AM
Home / News / चीन-पाकिस्‍तान को चेतावनी है भारत का यह खतरनाक हथियार, जानें कैसे करेगा दुश्‍मनों की बोलती बंद

चीन-पाकिस्‍तान को चेतावनी है भारत का यह खतरनाक हथियार, जानें कैसे करेगा दुश्‍मनों की बोलती बंद

पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद चीन और पाकिस्‍तान तक में हलचल तेज हो गई है। भारतीय नौसेना ने आईएनएस अरिहंत से बैलेस्टिक मिसाइल (SLBM) को टेस्‍ट किया है। आईएनएस अरिहंत एक परमाणु क्षमता वाली पनडुब्‍बी है और जिस मिसाइल को टेस्‍ट किया गया है, वह भी एक परमाणु मिसाइल है। इस टेस्‍ट के साथ ही भारत उस एलीट क्‍लब का हिस्‍सा बन गया है जो किसी भी परमाणु हमले को जवाब देने में सक्षम है। अरिहंत जिसका मतलब है शुत्र का विनाश करने वाला और अपने नाम की ही तरह यह टेस्‍ट भी कुछ ऐसा ही साबित होने वाला है।
पाकिस्‍तान रह गया पीछे : साल 2016 में आईएनएस अरिहंत को नौसेना में शामिल किया गया था। भारत ने साल 2020 में के-4 SLBM का टेस्‍ट किया था जिसकी रेंज 3500 किलोमीटर है। भारत का यह टेस्‍ट ऐसे समय में हुआ है जब पारंपरिक दुश्‍मन पाकिस्‍तान और चीन भी परमाणु लॉन्‍च प्‍लेटफॉर्म और हथियारों को डेवलप करने में लगे हैं। पाकिस्‍तान के रक्षा विशेषज्ञ सूफिया उल्‍ला की मानें तो उनके देश के पास वर्तमान समय में बाबर-3 है जो कि SLBM है जो समंदर के अंदर पाकिस्‍तान की परमाणु क्षमता को बढ़ाने में सक्षम है। उन्‍होंने बताया कि इसकी रेंज 450 किलोमीटर है।