Thursday , June 18 2026 12:15 AM
Home / Entertainment / जस्टिन बीबर की एक्स-गर्लफ्रेंड ने की इतनी महंगी डील

जस्टिन बीबर की एक्स-गर्लफ्रेंड ने की इतनी महंगी डील

8
लंदन- हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज अक्सर अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मगर इस बार मामला कुछ अलग है। सुनने में आया है कि सेलेना ने एक कोच के साथ डील साइन की है। इसकी कीमत 10 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। इसके अंतर्गत सेलेना कोच के साथ मिलकर अपनी खुदकी डिजाइन लाइन पर काम करेंगी।

खबरी ने बताया कि इसके साथ ही सेलेना भी इस लक्झरी एसेसरीज ब्रांड का चेहरा बनेंगी। गोमेज ही इसके विज्ञापन में भी नजर आएंगी। इस साल की शुरूआत में गोमेज का नाम सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पॉपुलर सेलेब्रेटी के तौर पर सामने आया था।

सेलेना गोमेज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 104 मिलियन है। सेलेना और जस्टिन बीबर लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं। एक समय के बाद इन दोनों सितारों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *