Thursday , August 13 2026 10:14 PM
Home / News / छह दिनों बाद मलबे से जीवित निकली महिला

छह दिनों बाद मलबे से जीवित निकली महिला

6 days

नैरोबी: केन्या की राजधानी नैरोबी में मकान के मलबे में दबी एक महिला को राहतकर्मियों ने छह दिनों के बाद जीवित बचा लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। महिला को एक एंबुलेंस के जरिये ले जाया गया है।

डाक्टरों ने मलबे के नीचे दबी महिला को आक्सीजन तथा खाने का पैकेट पहुँचाने की व्यवस्था की थी। महिला चलने फिरने की स्थिति में नहीं रह गयी थी किन्तु ऑक्सीजन और खाने के पैकेट की व्यवस्था से उसे जीवित रखने में मदद मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *