
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक स्वागत का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय गुरुवार को बूंदाबांदी के बीच व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में जमा हुए। राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन ने पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के लिए राजकीय डिनर का आयोजन किया गया था।
इस दौरान पीएम मोदी और बाइडन की जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिली। दोनों नेताओं के हाथ में ड्रिक्स थीं और उन्हें एक-दूसरे को चीयर्स करते देखा गया। वहीं अब लोगों के बीच इस बात को लेकर क्रेज देखा जा रहा है कि आखिर दोनों नेताओं के हाथ में जो ड्रिंक थी वो आखिर है क्या। सोशल मीडिया पर भी लोग इस ड्रिंक को लेकर बात करते दिखे।
बाइडन ने बताया ड्रिंक का नाम – बाइडन और पीएम मोदी ने जैसे ही चीयर्स किया, साथ ही उन्होंने बता दिया कि उसमें एल्कॉहल नहीं है।बाइडन ने कहा, ‘अच्छी बात ये है कि (पीएम मोदी और मैं) हम दोनों ही ड्रिंक नहीं करते। ऐसे में बहुत सारे लोगों के दिमाग में ये सवाल उठ रहा होगा कि पीएम मोदी असल में क्या पी रहे थे? दरअसल, उस ड्रिंक को जिंजर ऐल कहते हैं।
क्या है जिंजर ऐल – जिंजर ऐल एक कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक है। कार्बोनेटेड यानि इसमें सोडा मिक्स होता है। यह एक आम सॉफ्ट ड्रिंक जैसा ही होता है, लेकिन इसमें अदरक (Ginger) का फ्लेवर होता है। इसे कई बार सीधे पिया जाता है। कुछ लोग इसे दूसरे ड्रिंक्स में मिक्स करके भी पीते हैं। यह मुख्य तौर पर दो तरह की होती है। पहला रेगलुर या गोल्डन और दूसरा ड्राय (Dry)। ज्यादातर लोग इसे आम ड्रिंक्स की तरह ही पीना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ लोग जी मिचलाने पर राहत के लिए भी इसे पीते हैं। जिंजर ऐल में साइट्रिक एसिड और सोडियम बेंजोनेट जैसे प्रिजरवेटिव्स का भी इस्तेमाल किया जाता है।
बता दें कि पीएम मोदी शाकाहारी है और व्हाइट हाऊस में उनके लिे डिनर का आयोजन करते हुए जिल बाइडन ने इसका खास ध्यान रखा। पीएम मोदी के लिए शाकाहारी खाना ही बनाया गया। व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर के मेन्यू में- मैरिनेटेड मिलेट, ग्रिल्ड कोर्न कर्नेल सैलेड, कॉम्प्रेस्ड वॉटरमेलन और टैंगी एवेकैडो सॉस शामिल थे, जबकि मेन कोर्स में स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम, क्रीमी सैफरन इन्फ्यूज रिसोटो को शामिल किया गया. इसके अलावा सुमैक रोस्टेड सी-बास, लेमन योगर्ट सॉस, क्रिस्प्ड मिलेट केक और समर स्क्वैश को शामिल किया गया।
Home / Uncategorized / हाथ में गिलास लेकर बाइडन के साथ चीयर्स करते नजर आए PM मोदी…जानिए कौन-सी ड्रिंक थी वो
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website