Monday , June 22 2026 2:01 PM
Home / Uncategorized / PM मोदी के निमंत्रण पर 20-21 जुलाई तक भारत दौरे पर आ रहे हैं श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे

PM मोदी के निमंत्रण पर 20-21 जुलाई तक भारत दौरे पर आ रहे हैं श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे


श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दो दिनों की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। रानिल विक्रमसिंघे 20-21 जुलाई को भारत दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान विक्रमसिंघे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात करेंगे।
उनका यह आधिकारिक दौरा द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है। विदेश मंत्रालय के एक बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे पीएम मोदी के निमंत्रण पर 20 से 21 जुलाई तक भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।