Sunday , March 15 2026 7:57 PM
Home / Video / रेड कार्पेट पर चीनी सिक्योरिटी कमांडो को नहीं मिली एंट्री, पीछे मुड़कर देखते रह गए शी जिनपिंग…VIDEO

रेड कार्पेट पर चीनी सिक्योरिटी कमांडो को नहीं मिली एंट्री, पीछे मुड़कर देखते रह गए शी जिनपिंग…VIDEO


साउथ अफ्रीका जोहान्सबर्ग में 15वीं ब्रिक्स समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक अजीब कशमकश का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिनपिंग जब इनॉगरल सेशन में पहुंचे तो सिक्योरिटी स्टाफ ने उनके साथ किसी भी चीनी अफसर को नहीं जाने दिया। जिनपिंग पलट-पलट कर अपने स्टॉफ को खोजते रहे लेकिन कोई नहीं दिखा। ब्रिक्स समिट के इनॉगरल सेशन में सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे थे, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इसमें शामिल हुए। इवेंट हॉल के एंट्री गेट पर जैसे ही जिनपिंग पहुंचे तो वहां मौजूद साउथ अफ्रीकी प्रोटोकॉल ऑफिसर्स ने उन्हें एस्कॉर्ट किया।
इसके बाद जिनपिंग रेड कार्पेट पर धीमे-धीमे कदमों से चलते हुए कॉरिडोर में दाखिल हुए। चीनी प्रेसिडेंट के ठीक पीछे उनका स्टाफ और सिक्योरिटी कमांड थे। जैसे ही इन्होंने गेट से कॉरिडोर में दाखिल होने की कोशिश की तो वहां मौजूद प्रोटोकॉल टीम ने उन्हें न सिर्फ रोक दिया, बल्कि एंट्री गेट भी बंद कर दिया। जिनपिंग ने कई बार पीछे मुड़कर देखा लेकिन गेट बंद हो चुका था और उनके पीछे उनका कोई अधिकारी नजर नहीं आया। परेशान जिनपिंग बार-बार अपने अफसरों को खोजते नजर आए। यह पूरा नजारा एक वीडियो में कैद हो गया और थोड़े ही समय में काफी वायरल भी हो गया।
साउथ अफ्रीकी प्रोटोकॉल ऑफिसर्स ने क्यों रोके चीनी ऑफिसर – ब्रिक्स के सिक्योरिटी अफसरों द्वारा चीनी अधिकारियों को रोकने की वजह भी सामने आई है। दरअसल जिनपिंग जब कॉरिडोर में दाखिल हुए तो अकेले थे क्योंकि उनके कमांडो पीछे रह गए थे। जिनपिंग जब अंदर पहुंच गए तब उनके कमांडो पीछे से अंदर घुसने लगे तो साउथ अफ्रीकी प्रोटोकॉल ऑफिसर्स को उन पर शंका हुई, इसलिए सिक्योरिटी कारणों से उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।