
एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की बैंड बजा दी। पूरे मैच में कोई एक भी ऐसा मौका नहीं था जहां लग रहा हो कि पाकिस्तान भारत से आगे है। पहले बल्लेबाजी में भारत ने पाकिस्तान की लंका लगाई और फिर गेंदबाजी में तो उनकी कमर ही तोड़ दी। भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। यह टीम इंडिया की पाकिस्तान पर वनडे में सबसे बड़ी जीत थी। वहीं इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तारीफ में पुल बांध रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम की हार पर कहा कि भारत ने पाक को बल्लेबाजी/गेंदबाजी दोनों में चारों खाने चित कर दिया।
जसप्रीत बुमराह की तारीफ में पढ़े कसीदे -पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने जी न्यूज से बातचीत करते हुए जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। शोएब से जब पूछा गया कि बुमराह और सिराज के शुरुआती स्पेल ने ही तो कहीं मैच की टोन सेट नहीं कर दी? इस पर शोएब ने कहा, ‘बिल्कुल ऐसे ही। मुझे फिटनेस देखनी थी बुमराह की नजर आई। पूरी बैक बेंड हो रही थी, लग रही थी रिस्ट लग रहा था एक्शन फॉलो थ्रू पूरा जा रहा था और क्या चाहिए भाई। मैच प्रैक्टिस मिल गई है 300-350 रन बोर्ड पर लगे हुए हैं खुलकर बॉलिंग करें कोई प्रेशर नहीं बॉडी पर।’ इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद सिराज की भी तारीफ की।
‘बहुत-बहुत मुबारक हो इंडिया’ – शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भी एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में अख्तर टीम इंडिया की जमकर प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, बहुत-बहुत मुबारक हो इंडिया बहुत ही अच्छा खेला। इंडिया ने पाक को बल्लेबाजी-गेंदबाजी दोनों में चारों खाने चित कर दिया।’
Comprehensive victory for India. But Pakistan can bounce back and they will. India completely dominated this one. pic.twitter.com/hCGcntKoK6
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) September 11, 2023
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website